श्रावस्ती, मई 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बरसात व भीषण गर्मी के चलते मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसको मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका भिनगा के कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर में सफाई व्यवस्था में तैनात महिला सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अहिल्या बाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की ईओ डा अनीता शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि नगर में तैनात महिला सफाई कर्मचारी खुद की परवाह किए बिना अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें कभी तेज धूप तो कभी बरसात का सामना करना पड़ता है। जिससे उनमें मौसम जनित बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। महिला सफाई कर्मचारियों को स्वस्थ रखने के लिए ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.