अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- 'जन-जन की सरकार जन जन के द्वार' अभियान के तहत बुधवार को भैंसियाछाना ब्लॉक के सल्ला भाटकोट में बहुउद्देशीय शिविर लगा। इसमें जंगली जानवरों के आतंक की समस्या छाई रही। राइंका भल्यूटा में हुए शिविर का शुभारंभ सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक सीधे पहुंचाना और मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, राजस्व, वन विभाग, ऊर्जा निगम ने स्टॉल लगाए हुए थे। स्टॉल में ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने, खस्ता हाल हो चुकी कुंज किमौला सेराघाट मोटर मार्ग का सुधारीकरण करने, तल्ला सेराघाट क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.