बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। आर्य समाज और आर्य वीर दल ने बालिकाओं में सदाचार, संयम, अनुशासन और चरित्र निर्माण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया है। शिविर में बालिकाओं को प्रशिक्षिका राधा और शालू आर्य ने सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, आसन, प्राणायाम, जूडो कराटे, भाला, तलवार सहित संगीतमयी व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। बौद्धिक कक्षा में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पाण्डेय और योग शिक्षिका किरन जायसवाल ने बताया कि शिविर में बच्चों को राष्ट्रप्रेम, बड़ों का आदर सम्मान करना एवं आपसी व्यवहार एवं वाणी का उचित एवं समयानुकूल प्रयोग के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। गरुण ध्वज पाण्डेय और आचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम सुप्त समाज को जगाने वाला शंखनाद है। संचालक आदित्य नारायण गिरि ने बताया कि व्यायाम और यज्ञ के सामंजस्य के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.