नैनीताल, जनवरी 27 -- गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के सुयालबाड़ी में मंगलवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने की। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, विद्युत पोल, सीसी मार्ग सहित कुल 45 समस्याएं दर्ज कराई गईं। शिविर के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विधायक सरिता आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने किसानों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व विभागीय सेवाओं की व...