पाकुड़, मई 29 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बंदना योजना के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रखंड की गर्भवती माताओं के लिए विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 26 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान चिकित्सक डॉ. प्रीतम कुमारी एवं डॉ. गंगा शंकर साहा के साथ एएनएम बबिता कुमारी, अनिता एवं प्रभात दास आदि ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईवी, शुगर, एलबोमिना आदि अन्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मंजर आलम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन , केल्शियम व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.