काशीपुर, दिसम्बर 7 -- काशीपुर। शिविर लगाकर रेलवे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। रविवार को एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से रोशनपुर रेलवे स्टेशन पर निजी अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 213 रेल कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, दिल की जांच और आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण किया गया। कैंप में 75 कर्मचारियों की ईसीजी जांच की गई और 138 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां नरेश कुमार शाखा अध्यक्ष, सुमित कुमार शाखा मंत्री, संदीप कुमार शाखा उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार यादव कार्यालय मंत्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...