खगडि़या, फरवरी 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीएचसी में बुधवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर में एक सौ महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गई। शिविर में महिलाओं का पैथोलिजिकल जाच, गर्भावस्था की अद्यतन स्थिति की जांच, वजन, बीपी, सुगर एवं एचआईवी संक्रमण की जांच के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...