विकासनगर, जनवरी 7 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज त्यूनी में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप जिला अधिकारी प्रेम लाल एवं नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी रमेश विष्ट जनसमस्याओं की सुनवाई की। शिविर एक माह पहले भूठ में हुई तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला प्रमुख रुप से उठा। परिजनों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर दोषियों पर कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...