पाकुड़, जून 16 -- प्रखंड के बागशीशा पंचायत भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) व आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ टुडू दिलीप, मुखिया सुलेमान मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो सहित जामपुर गांव की महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जन-धन खाता, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन विभाग समेत अन्य कई विभागों का स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान बीडीओ ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदाय को सड़क, जल, स्वास्थ, दुरसंचार, बिजली एवं आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.