पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़िया। एसं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड के सुदूर आदिवासी बहुल गांव खाकसा में आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर में मौजूद डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने करीब 86 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया। इस दौरान जरुरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवा दिया। साथ ही बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक सलाह भी दिया गया। मौके पर योग शिक्षक मनोज कुमार भंडारी एवं सहायक मनोज वर्मा ने स्वास्थ्य रहने को लेकर नियमित योग व्यायाम एवं योगाभ्यास करने की प्रायोगिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरोग रहने हेतु नित्य योग व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.