छपरा, फरवरी 5 -- गड़खा, एक संवाददाता। नए नियम के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना जरूरी, लेकिन गांवों में शिविर लगने के बावजूद हजारों किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। गांवों में आयोजित पंचायत भवनों के शिविरों में किसान बड़ी उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है। फार्मर आईडी नहीं बनने से हजारों किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। समस्या की जड़ है पूर्वजों के नाम दर्ज जमाबंदी। फार्मर आईडी नहीं बनने से हजारों किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। शिविर में पहुंचे कई किसानों ने बताया कि जमाबंदी अपडेट नहीं होने के कारण उनकी फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं कुछ किसान जमीन की जमाबंदी ऑनलाइन पोर्टल पर गड़बड़ होने के चलते परेशान थे। 2018 या उसके बाद की जमाबंदी मान्य...