प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- लक्ष्मणपुर, संवाददाता। इलाके के लीलापुर स्थित जयराज कुंवरि बाबा पारस पाल सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्रबंधक कमलेश बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जरिये छात्र-छात्राओं ने गांव के लोगों को साफ-सफाई, शिक्षा, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण व बदलते मौसम में कैसे रखें स्वास्थ्य का ख्याल सहित कई बिंदुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में गणेश प्रताप सिंह काशी, दुर्गेश प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, अंकित सिंह, अरविंद त्रिपाठी, तासीर अहमद, संतोष सिंह, साकेत शुक्ल, शालिनी सिंह, सरिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.