सासाराम, जनवरी 8 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। सूर्यपुरा में गुरूवार को सभी पंचायतों में शिविर आयोजित कर 100 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। सीओ गोल्डी कुमारी ने बतायी कि रजिस्ट्री को लेकर सूर्यपुरा,बलिहार,शिवोबहार,गोशलडीह व अगरेड़ कला पंचायतों में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया था। कई किसानों के नामों में त्रुटि होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सका। बताया कि सरकारी स्तर पर योजनाओं का लाभ वैसे किसानों को ही मिलेगा, जिनके नाम पर जमाबंदी है। जमाबंदी के साथ भूमि का खेसरा अंकित होना अनिवार्य है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की चर्चा करते हुए बताया कि जमाबंदी वाले किसानों को ही उसका लाभ मिल सकेगा। अगर जमाबंदी सही है और रैयत की मृत्यु हो गई है या फिर संयुक्त जमाबंदी वाले किसानों का भी एफआर नहीं हो सकेगा। वैसे किसानों को परिमार्जन पल्स के माध्यम...