रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के आलोक में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाए जाने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान द्वितीय चरण(9 मार्च से 26 मार्च 2026) को लेकर गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक किया। इस दौरान काय चिकित्सक सावन कर ठाकुर की ओर डीसी, प्रभारी सिविल सर्जन एवं बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं तथा 2027 तक कुष्ठ रोग के तहत जीरो स्टिग्मा का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु किए जाने वाले कार्यों आदि की जानकारी दी गई। जिसके उपरांत डीसी ने अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों ...