नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने कर्मियों के स्वास्थ्य विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में सभी ट्रैफिक रेंज से 841 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। कई प्रमुख अस्पतालों के सहयोग से आयोजित शिविरों में ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, ईसीजी, नेत्र परीक्षण, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, बोन डेंसिटी और लिवर फंक्शन टेस्ट समेत कई जांचे करवाई कराई गईं। अतिरिक्त आयुक्त ट्रैफिक मोनिका भारद्वाज ने बताया कि प्रदूषण के दौर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को श्वास संबंधी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है। लंबी और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की फिटनेस सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिविरों में विशेष रूप से फेफड़ों से संबंधित जांच पर जोर दिया गया।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.