अंबेडकर नगर, फरवरी 22 -- जलालपुर। मां कमला पीजी कॉलेज ढाँखा मेदनीपुर के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शिवपाल गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने क्षेत्रीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। शिविर में आई महिलाओं के ब्लड प्रेशर, मधुमेह तथा वजन का परीक्षण किया गया। वहीं दूसरी तरफ उन्हें शारीरिक सफाई रखने तथा बासी एवं खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दी गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. देवव्रत यादव, डॉ. हरिशंकर यादव, डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. माधवी सिंह तथा डॉ. रवींद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...