बिजनौर, फरवरी 13 -- आर आर पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शुक्रवार को सम्पन्न हुए नेत्र परीक्षण शिविर में हयात आई केयर एंड आप्टिकल्स ‌के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट ज़ीशान अहमद के नेतृत्व में‌‌ अब्दुल मन्नान रमसा हयात आदि टेक्निशियंस ने स्कूल के 1161 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की व देखभाल के सुझाव दिए गए। आवश्यकता वाले बच्चों को चश्मे के नम्बर दिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का मूल उद्देश्य समय-समय पर छात्रों को नेत्र समस्या न हो इसके प्रति जागरूक करना है। वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट ज़ीशान अहमद ने कहा कि अधिकांश बच्चों की आंखों में एलर्जी व धूल मिट्टी से संक्रमण पाया गया। उन्होंने बच्चो को बचाव के उपाय बताये। इस ...