हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सचिवालय व लोक सेवा आयोग के समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में शिवा आईएएस अकादमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा खुशबू डोगरा, वंदना पांडे और संतोष पांडे ने सफलता हासिल की है। छात्रों ने इस उपलब्धि का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता के आशीर्वाद और अकादमी के कुशल मार्गदर्शन को दिया। संस्थान के निदेशक सत्यम ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा यह उनके लिए गर्व का क्षण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.