हल्द्वानी, जनवरी 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पीएसए 9-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) का गुरुवार को समापन हो गया है। बालिका वर्ग के फाइनल में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल ने डॉन बॉस्को को 4-0 से शिकस्त दी। वहीं बालक वर्ग में सरस्वती स्कूल ने दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट एवं नेशनल फुटबॉल कोच प्रेम सिंह थापा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भूमि पठानी शिवालिक स्कूल, अक्षत पाल सरस्वती स्कूल, बेस्ट स्ट्राइकर दीक्षिका गोस्वामी एवं हेतांश जोशी शिवालिक स्कूल, बेस्ट गोलकीपर शिवानी डॉन बॉस्को, आदित्य धामी सरस्वती स्कूल, बेस्ट डिफेंडर पावनी एवरग्रीन स्कूल, कार्तिक दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, चमकता सिता...