बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। थाना शिवालाकलां क्षेत्र के ग्राम सेला में फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को स्वास्थ्य विभाग, लखनऊ का डॉक्टर बताकर ग्रामीणों के खातों से हजारों रुपये निकलवा लिए। मामले को लेकर आशा कार्यकत्री ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना शिवालाकलां के ग्राम सेला निवासी और आशा कार्यकत्री गुड़िया पत्नी अशोक पाल के मुताबिक 6 फरवरी की शाम करीब छह बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्वास्थ्य विभाग लखनऊ का डॉक्टर बताया और गांव की कुछ महिलाओं और उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उसने आशा कार्यकत्री से संबंधित लोगों को फोन पर उससे बात करने को कहा। भरोसे में आकर गुडिया ने आयशा पत्नी शरफुद्दीन और अफसाना पत्नी जाने आलम से फो...