गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन शिवालयों पर लगे पारंपरिक मेले में भक्तों की काफी भीड़ रही। भोर से देर शाम तक शिवालयों में हर हर महादेव के नारे लगते रहे। क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर भी महाशिवरात्रि पर स्नान करके लोगों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। एहतियातन मेले व गंगा घाटों पर पुलिस भी तैनात रही। महाशिवरात्रि पर मांडा के बीपी प्रतापपुर राजमार्ग के मांडा खास कोरांव मार्ग के पहाड़ पर स्थित कोसड़ाकला ग्राम पंचायत के प्राचीन देवकुंडनाथ मंदिर पर रविवार को विशाल पारंपरिक मेला लगा। भोर से ही दूर दराज से आये तमाम भक्त मंदिर के प्राचीन जल कुंड में स्नान कर बाबा देवकुंडनाथ का जलाभिषेक कर पूजन करते रहे। मेले में तमाम दुकानें दूर दराज से आये झूलों का भी मेले में गये भक्तों और बच्चों ने लाभ उठाया। एहतियातन इंस्पेक्...