समस्तीपुर, फरवरी 15 -- समस्तीपुर। हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' और ऊँ नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव आदि जयकारे से रविवार को जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके के वातावरण में गूंज रहे थे। चारों तरफ सिर्फ भक्ति का वातावरण बना हुआ था। हाथ में बेलपत्र, फूल, लुटिया में दूध-जल व अन्य पूजन सामग्री को लेकर श्रद्धालु शिवालयों की तरफ आ-जा रहे थे। शिवालयों के बाहर व अंदर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। अवसर था आस्था, भक्ति व श्रद्धा के पर्व महाशिवरात्रि का। पर्व के अवसर पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित शिवालयों पर रविवार को जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहरों व गांवों के करीब एक हजार से अधिक शिवमंदिरों पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शहर व अन्य क्षेत्रों में शिव बारात व शोभा यात्रा निकाली गयी। शहर के बाबा ...