मुरादाबाद, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिवालयों में बड़ी मात्रा में बेल और बेल पत्र श्रद्धालुओं के द्वारा चढ़ाए गए। नगर निगम द्वारा विशेष पहल करते हुए इस बार सभी प्रमुख मंदिरों में चढ़ाए गए बेल पत्रों को एकत्र करवाया। इसके बाद रीसाइकिल कर इससे हवन सामग्री व धूप बनाई जाएगी। रविवार को अमरीश शर्मा के नेतृत्व में बीस टीमों के द्वारा बेल पत्र और बेल को कलेक्ट करने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...