गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। मठ के प्रथम तल स्थित शक्ति मंदिर में मुख्यमंत्री ने भगवान भोले शंकर का गो-दुग्ध से अभिषेक किया। मठ के पुरोहितों एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के उच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हवन-पूजन और आरती कर चराचर जगत के कल्याण की कामना की। अंत में प्रसाद का वितरण हुआ।उधर जिले...