गंगापार, फरवरी 15 -- रविवार को महा शिवरात्रि के पर्व पर बारा क्षेत्र के शिवालयों एवं आस पास का वातावरण हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।शिव भक्तों ने विभिन्न प्रकार से भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की पूजा अर्चना किया। बारा के ग्राम पंचायत छीड़ी की पहाड़ियों पर स्थित पथरबंदी महादेव मंदिर, बारा खास में स्थित भैरव मंदिर परिसर के शिवालय, में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी।शिव लिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित गंगा जल,भांग, धतूरा,बेल पत्र,आम की बौर, जौ की बाली आदि को लोगों ने चढ़ा कर पूजा पाठ किया। महिलाओं ने व्रत रख कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की तो कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर के लिए उपवास रखा।इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ब्यवस्था रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...