उन्नाव, फरवरी 15 -- मोहान। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग गया। सुबह की पहली आरती के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और "बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। महिलाओं, युवक-युवतियों और बुजुर्गों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मोहान कस्बे में जलेश्वर नाथ मंदिर, कमरेश्वर मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर तथा जागेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र, बेर, धतूरा, भांग और गंगाजल अर्पित करने के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.