भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर को विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से लेकर शाम तक लाखों भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के कारण पूरा वातावरण शिवमय बन गया था। हर ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही थी। बाबा बूढ़ानाथ महादेव, शिवशक्ति मंदिर, कुपेश्वरनाथ महादेव, मनसकामनानाथ महादेव, बाबा भूतनाथ मंदिर, गोपेश्वरनाथ महादेव, दिनेश्वरधाम महादेव, जंगलेश्वरनाथ महादेव, डुब्बानाथ महादेव, संतेश्वरनाथ महादेव, दुग्धेश्वरनाथ महादेव आदि जगहों पर जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रही।महिलाएं एक हाथ में दूध और रस का पात्र तो दूसरे हाथ में पूजा की थाली लिए शिवालय की ओर रुख कर रही थीं। श्रद्धालुओं ने बाबा को जल, फूल, अक्षत, आंक, धतुरा, भांग, बेलपत्र, चंदन, नारियल, गन्ना रस, दूध फल, मिठाई आदि चढ़ाकर मन्नतें...