लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, संवाददाता। मराठी समाज उप्र. का नवां स्थापना दिवस चौक स्थित प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। मराठी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज और प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शिवाजी महाराज और जय श्रीराम के जयघोष से कार्यालय गूंज उठा। अध्यक्ष उमेश पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास और पर्यटन विभाग के सहयोग से चौक चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की धातु की भव्य प्रतिमा जल्द ही लगवाई जाएगी। इस प्रतिमा को स्थापित करने के लिए मराठी समाज लंबे समय से प्रयास करता रहा है। स्थापना दिवस पर मराठी समाज उप्र. के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पाटिल ने कहा कि यूपी के पूर्व राज्यपाल रामनाईक के मार्गदर्शन में मराठी समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। वह संरक्षक के तौर पर प्रदेश में मराठी समाज को सामाजिक कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.