गिरडीह, सितम्बर 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी के शिवाजी नगर और लक्ष्मणटुंडा में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। दोनों स्थानों में पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। शनिवार रात मनसा पूजा समिति लक्ष्मणटुंडा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिप सदस्या सुनीता कुमारी व ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरजानंदन प्रसाद ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सर्पों की देवी मां मनसा की आरती के साथ हुई। इसके पूर्व सभी अतिथियों को पूजा समिति द्वारा अंग वस्त्र भेंट किया गया। जिप सदस्या ने बताया कि 70 वर्षों से लक्ष्मणटुंडा मे मां मनसा की पूजा हो रही है। पूजन उत्सव तीन दिनों का होता है। नाटक मंडली व संस्कृति कार्यक्रम में अजय महतो, गुड्डू पंडित, छोटी साव, अमरनाथ महतो, जितेन्द्र पंडित, बजरंगी पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.