संभल, फरवरी 9 -- हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में लक्ष्मी देवी हरप्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर स्टेशन रोड पर दयानंद बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सनातन की एक जुटता पर जोर दिया गया । मुख्य अतिथि बाबा बच्चा बर्फ़ानी महाराज व मुख्य वक्ता मीनाक्षी शेरावत ने दीप प्रज्ज्वलन उपरांत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बाबा बच्चा बर्फ़ानी ने कहा कि हिन्दुओं को जाति -पाती में न बंटकर एक रहना है। यदि जात -पात में बंटे तो निश्चित रूप से किसी न किसी रूप में मारे जाओगे। मुख्य वक्ता मीनाक्षी शेरावत ने कहा कि हम प्रत्येक हिन्दू घर में शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व बनाने निकले है, लेकिन शिवाजी तभी पैदा होंगे ज़ब जीजाबाई जैसी हर मां बनेगी। उस जैसी ममता के साथ राष्ट्र प्रेम का भाव संस्कारो में देना होगा। अध्यक्षता मधुलिका सिंह व संचालन दुर्ग...