नई दिल्ली, फरवरी 16 -- कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के समकक्ष बताए जाने संबंधी टिप्पणी के विरोध में हुई हिंसा के बाद पुणे पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस की पुणे इकाई के अध्यक्षों तथा कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के दौरान पथराव भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ता सपकाल की टिप्पणियों का विरोध कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं, दो पुलिसकर्मियों और दो पत्रकारों समेत नौ लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर स्थानीय भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खि...