हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- हल्द्वानी। दशहरे पर ब्रज आनंदी सोसाइटी की ओर से पाल कॉलेज के पास शिवांचल कॉलोनी में गुरुवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। मंदिर की अध्यक्ष कामिनी पाल ने बताया कि यह मंदिर स्व. नंदकिशोर पाल, स्व. रमेश पाल और स्व. महेश पाल की स्मृति में बनाया गया है। मंदिर का लोकार्पण पाल परिवार की सबसे छोटी बहन अनीता चंद्र ने किया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान मुख्य आचार्य कमल कांडपाल, आचार्य दिनेश चंद्र जोशी, सहायक आचार्य हिमांशु जोशी, जीवन चंद्र जोशी और शास्त्री प्रदीप सुयाल ने संपन्न कराए। सचिव देव सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष चंद्रा खोलिया, पुजारी पंडित मोहन चंद्र जोशी, पूर्व विधायक नारायण पाल, मोहन पाल, सुरेश पाल, गोपाल पाल, वेदपाल, विजय पाल, अजय पाल, सुभाष चंद्र, सुशील पाल, अशोक पाल, निर्भय पाल, शिवांगी पाल, प्रतीक...