बिजनौर, अप्रैल 21 -- भावना की गोली मारकर हत्या करना वाला शिवांग तीन-चार दिनों से कहता घूम रहा था कि गांव में कुछ बड़ा होने वाला है। लोग उसकी बात को समझ नहीं पा रहे थे। घटना से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात है। थाना कोतवाली देहात के गांव करौदा चौधर में युवती की हत्या करने का आरोपी शिवांग अपने पिता सुशील त्यागी का इकलौता पुत्र है। ग्रामीणों के मुताबिक शिवांग कई दिनों से गांव में लोगों से कहता घूम रहा था कि 'गांव में कुछ बड़ा होने वाला है। गांव के लोग उसकी बात को समझ नहीं पा रहे थे और सुनकर टाल जाते थे। गांववालों को उम्मीद नहीं थी कि वह शिवांग ऐसा कदम उठा सकता है। भावना उर्फ निशु की हत्या होने पर ग्रामीणों को समझ आया कि शिवांग गांव में कुछ बड़ा होने की बात किसके लिए कहता घूम रहा था। तमंचा लेकर घूम रहा था शिवांग ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.