सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- शिवहर। एनएच- 104 के शिवहर- मधुवन खंड में शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के फतहपुर पीएचसी के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के श्यामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के रूप में की गई है। जख्मी फतहपुर थाने के मथुरापुर गांव निवासी मदन दास है। मृतक अशोक कुमार सिंह शिवहर से अपने घर श्यामपुर लौट रहे थे। वही जख्मी मदन दास अपने घर से शिवहर की ओर जा रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक सबार आमने-सामने से टकरा गया। जिसमें सर में गंभीर रूप से चोट लगने से अशोक कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मदन दास के हाथ एवं पैर गंभीर जख्म होने से वह घायल हो गया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को...