शिवहर, सितम्बर 26 -- बिहार के शिवहर जिले में गुरुवार देर रात एक ग्रामीण चिकित्सक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। डॉक्टर का शव बागमती तटबंध के पास मिला। वारदात तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के बेलहिया की है। मृतक की पहचान विजय कुमार उर्फ योगेंद्र साह के रूप में हुई है। उनकी उम्र 50 साल थी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को बागमती बांध के नीच फेंक दिया। शव पर करीब 30 जगहों पर चाकू से गोदे जाने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण डॉक्टर योगेंद्र साह महदेवा से इलाज कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खोरठा बाजार और बेलहिया के बीच अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए। हमलावरों ने उनकी साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर बांध के पास फेंक दिया। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भ...