सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- शिवहर। इंटरमीडिएट परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिले के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियो में 2 हजार 637 परीक्षार्थियों में से 2 हजार हजार 600 ने परीक्षा दिया। जबकि 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। प्रथम पाली में आयोजित गणित विषय की परीक्षा में कुल 1 हजार 521 परीक्षार्थियों में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही 1 हजार 504 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरी पाली में आयोजित राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में 1 हजार 96 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.