सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- शिवहर। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में इससे जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शिवांक मिश्रा ने शांतिपूर्ण , कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बताया गया कि जिले के सात परीक्षा केद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो इसके लिए हर स्तर पर तैयारी करें। बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिले में...