भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। रविवार को महाशिवरात्रि के दौरान जोगसर थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन और बूढ़ानाथ मंदिर में झुमका उड़ा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। घटना के बाद सुरक्षा और कड़ी की गई और पुलिस कर्मियों की संख्या भी मंदिरों में बढ़ा दी गई। बूढ़ानाथ मोड़ के पास ट्रैफिक संधारण के लिए भी पुलिसकर्मियों के प्रतिनियुक्ति की गई। हालांकि वहां पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...