मिर्जापुर, जनवरी 6 -- चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति चुनार के अध्यक्ष पद शिवशंकर सिंह पटेल को विजयश्री हासिल हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील कुमार मिश्रा को 121 मतों के अंतर से पराजित करने में सफल रहे। शिवशंकर को कुल 255 मत हासिल हुए। वहीं सुनील 134 वोट ही प्राप्त कर पाए। तहसील सभागार में मंगलवार को तीन बजे तक हुए मतदान में कुल 415 मतदाताओं में 19 टेंडर वोट समेत 404 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार शीतला प्रसाद यादव को महज 12 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद राम सूरत यादव 151 वोट पाकर विजयी रहे। वहीं 136 वोट पर जयंत कुमार दास दूसरे,110 मतों के साथ दिनेश कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। राम विलास सिंह 217वोट पाकर महामंत्री बनने में सफल रहे। 100 वोट पाकर वीरेंद्र पट...