धनबाद, अप्रैल 1 -- कुमारधुबी। शिवलीबाड़ी अली मोहल्ला, अबुल कलाम आजाद नगर व उसके आसपास मुहल्ले में लोगों को समुचित पानी नहीं मिल पा रहा है। ईद के दिन तो इन मुहल्लों में पानी पहुंचा ही नहीं। गुस्साये लोगों ने मुखिया पति मो मुस्तकीम से शिकायत की। शिकायत पर मुस्तकीम कुछ लोगों के साथ कालीमंडा स्थित पानी टंकी पहुंचे। देखा कि वाल्व खराब है। मौके पर मौजूद ''की'' मैन रविन्द्र यादव को फटकार लगायी। कहा कि वाल्व खराब होने की सूचना देनी चाहिये थी। मुस्तकीम ने मोबाइल पर विभाग के जेई से बात की। जेई ने मुखिया को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द खराब वाल्व को ठीक कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.