मऊ, फरवरी 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरूहुरपुर स्थित चौहान बस्ती में निर्मित मंदिर में शिवलिंग में प्राण प्रतिष्ठा के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में पीत वस्त्रधारी युवतियों ने सिर पर कलश उठाया। इस बीच गाजे बाजे के बीच श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर के पुजारी मुकुंद पाठक और अनिल पाठक आदि लोगों ने शिवलिंग और नंदी भगवान की प्रतिमा का भाव पूजन कर किया। मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग और भगवान नंदी की झांकी सजाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और युवतियां हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। जयकारे से पूरा वात...