भागलपुर, फरवरी 2 -- अकबरनगर। थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा सुल्तानगंज से जल भरकर हजारों की संख्या में महिलाएं व युवतियां अपने माथे पर कलश लेकर पैदल यात्रा करते हुए तिलकपुर, महेशी, पैन, इंगलिश अकबरनगर होते हुए खेरैहिया स्थित शिवालय पहुंचीं। कलश यात्रा के समापन के बाद रविवार से सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पंडित अक्षय पांडेय ने कथा की शुरुआत की, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा के प्रारंभ से पूर्व किशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.