बगहा, अप्रैल 20 -- पिपरासी,एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी मुराडीह पंचायत के घोड़हवा गांव में नए शिव मंदिर में शिवलिंग के स्थापना को ले श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके क्रम में शनिवार को 21 सौ कन्याओं ने कलश यात्रा निकला। यह कलश यात्रा घोड़हवा से निकल कर डुमरी भगड़वा पंचायत के विभिन्न गांव होते हुए गंडक नदी से जल भरा। इस संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुखिया जोखू बैठा व यज्ञ संयोजक राजू पटेल ने संयुक्त रूप से बताया कि घोड़हवा गांव में नया शिव मंदिर बनाया गया है। इसमें शिवलिंग स्थापित करने के लिए श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके तहत शनिवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यह यज्ञ का कार्यक्रम 27 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 26 अप्रैल को परिक्रमा एवं शिवलिंग के भ्रमण का कार्यक्रम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.