मोतिहारी, जनवरी 11 -- कल्याणपुर,निज संवाददाता। विराट रामायण मंदिर कथवलिया जानकी पुर में 17 जनवरी को होने वाले सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। हेलीपैड के निर्माण के लिए जमीन की सफाई कर समतल किया जा रहा है। आमंत्रित किये जा रहे विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए भी गोपालगंज, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर आदि शहरों में व्यवस्था की जा रही है। शिवलिंग पूजा मंडप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। महावीर मंदिर के पुरोहित भवनाथ झा व अन्य विद्वान आचार्य द्वारा आगम व वेद विधि द्वारा सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना की जायेगी। बनारस से आठ वेदाचार्य आयेंगे। महावीर मंदिर पटना द्वारा संचालित वेद विद्यालय से दो आचार्य एवं वेद विद्यालय के छात्र भी शामिल होंगे। आगम से संबंधित कार्य महावीर मंदिर पटना द्वारा किया जाएगा। आगम विधि हि...