मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर लालकोठी के समीप नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से रेपुरा रामपुर बल्ली, जैतपुर चौक, शंकर चौक, जैतपुर नवादा होकर रेवाघाट स्थित नारायणी नदी पहुंची। वहां यज्ञाचार्य पंडित रामरतन तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रास्ते में हर हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ समिति के सदस्य सुरेश महतो, राकेश चौहान, नरेश महतो, नवल महतो, विवेकानंद सिंह, मोहन महतो सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार को अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा, जबकि शनिवार को शिव विवाह कीर्तन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...