बांका, जुलाई 19 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के छोटकी बसार गांव में पानी में डूबकर हुई शिवलाल हेंब्रम की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। मृतक का बूढ़ा पिता छोटे लाल हेंब्रम भी गाय चराने का काम करता है। माता फुलिया सोरेन और पिता छोटेलाल हेंब्रम का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुनीता मुर्मू दहाड़े मार मार कर तो रही है। मृतक का दो छोटा छोटा पुत्र है। 13 वर्षीय अशोक हेंब्रम और 11 वर्षीय सुभाष हेंब्रम पिता के शव को देख देख कर विलख रहा है। अब कौन उनका भरण पोषण करेगा। पत्नी सुनीता मुर्मू बदहवास सी जो गई है। ग्रामीणों ने बताया की मृतक शिवलाल हेंब्रम बिल्कुल सीधा सादा हंसमुख युवक था। वह प्रतिदिन घर से नौ बजे सुबह गायों को चराने के लिए जंगल में निकल जाता था और शाम होने के बाद मवेशियों को ...