पलामू, फरवरी 15 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के देवना दह नदी संगम तट पर 47 वर्षों से महाशिवरात्रि पर लगते आ रहे मेला में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान विशेष पूजा व भंडारे का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पर्यावरणविद् डॉ कौशल किशोर जायसवाल व युवा समाजसेवी नंदन सिंह चिंटू ने संयुक्त रूप से किया। डॉ कौशल ने इस क्रम में कहा कि कला संस्कृति व वन राष्ट्र के धरोहर हैं। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना सबका दायित्व है। उन्होंने मेला क्षेत्र में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी चिंटू सिंह ने कहा कि निर्माणधीन शिव मंदिर के निर्माण में हर संभव मदद किया जाएगा एवं आगामी वर्ष 10 कन्याओं का विवाह समारोह का आयोजन भी महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। छतरपुर के शिवालियों में भी पूजा और अनुष्ठान किया गया। पूर्...