मथुरा, फरवरी 9 -- आने वाले त्योहारों और होली पर कानून-व्यवस्था मजबूत बनाये रखने के उद्देश्य से थाना परिसर में रविवार को सीओ सदर ने पीस कमेटी की बैठक की। थाना जैंत परिसर में रविवार को हुई बैठक में सीओ पीतम पाल सिंह ने कहा कि प्रधानी चुनाव नजदीक होने के साथ ही रंगों के त्यौहार होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि होली पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही जलाई जाये। होली स्थल के आसपास बिजली के तार न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही होली पर डीजे बजाने पर रोक रहेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद त्रिपाठी ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा ने प्रतिनिधियों की ओर से सीओ पीतम पाल सिं...