हापुड़, जुलाई 18 -- सावन मास की शिवरात्रि का पर्व इस बार विशेष संयोग के साथ मनाया जाएगा। शिवभक्तों में जलाभिषेक को लेकर भारी उत्साह है। श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की तैयारियों में जुटे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद शास्त्री ने बताया कि इस बार जलाभिषेक के लिए विशेष मुहूर्त हैं, जिनमें शिव पूजन अत्यंत फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:15 बजे से 04 : 56 बजे तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 08 : 32 बजे से 10 : 02 बजे तक होगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 : 44 बजे से 03:39 बजे तक रहेगा। पंडित गोविंद शास्त्री ने बताया कि इस हिसाब से 4 बजकर 40 मिनट से जलाभिषेक कर सकते हैं। गढ़ क्षेत्र में श्रद्धालु प्रमुख रूप से नक्का कुआं मंदिर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, और दत्तियाना...