सीवान, जनवरी 28 -- सिसवन। प्रखंड के मेंहदार स्थिति महेंद्रनाथ धाम मंदिर में सोमवार को शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। जहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महेंद्र नाथ धाम मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करते नजर आए जो शाम तक जारी रहा। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया, बिहार के बक्सर, गोपालगंज और छपरा और सीवान के सिसवन, रघुनाथपुर और दरौली घाट से जल भरकर कतार बद्ध तरीके से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर हिंदू रीति-रिवाज व परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के लिए रातभर जमे रहे। शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। जहां सुबह होते ही भक्त कमलदह सरोवर में स्नान कर भगवान भास्कर को जलार्पण कर जलपात्र में जल पुष्प, धतूरा, अक्षत, कुमकुम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.